महात्मा गांधी के विचार को सही मायने में PM मोदी ने अपनाया : वीडी शर्मा

भोपाल

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार को सही मायने में किसी ने अपनाया है तो वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। मोदी के आव्हान पर देश भर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। स्वदेशी भी अपनाया जा रहा है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया।

तीनों ही नेताओं ने पुरानी विधानसभा परिसर में पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। शर्मा ने कहा कि गांधी जी के विचारों को प्रत्यक्ष रूप से जमीन पर पीएम मोदी ने उतारा है। गांधी जी के विचार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही आज भारत देश में स्वच्छ भारत के रूप में जाना जा रहा है।

आमजन भी स्वच्छता के इस संदेश को अपना रहे हैं। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि गांधी जी के संदेश आज भी इस देश को मजबूती देते हैं। गांधी जी के आर्दश पर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता और नेता चलते हैं। गांधी जी के योगदान को यह दुनिया कभी भूला नहीं सकती है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें