नई दिल्ली
आज राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 154वीं जन्मतिथि है। बापू के ठोस इरादों और सिद्धांतों के प्रशंसक सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर में हैं। एक जर्मन सिंगर ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो.. को गाया। इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा- गांधी जी के विचार दुनियाभर के लोगों के साथ जुड़े हुए हैं। स्टिपमैन नाम की यह सिंगर अपने इंस्टाग्राम पेज पर कई भारतीय गानों को रीक्रिएट कर चुकी हैं। सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन – 'वैष्णव जन तो' की "भावपूर्ण" प्रस्तुति के लिए जर्मनी की सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन की सराहना की। वीडियो को पीएम मोदी ने X पर शेयर किया है। जर्मन सिंगर स्पिटमैन ने इंस्टाग्राम पर गांधी जी के भजन वैष्णव जन तो को शेयर किया था। पीएम मोदी ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "गांधी जी के विचार दुनिया भर के लोगों के साथ जुड़े हुए हैं!"
पहले भी कर चुके तारीफ
पिछले महीने के मन की बात रेडियो शो में भी पीएम मोदी ने भारतीय संगीत और संस्कृति के प्रति उनके जुनून के लिए स्पिटमैन की सराहना की थी। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में मोदी ने कहा था, ''भारतीय संस्कृति और भारतीय संगीत अब वैश्विक हैं। दुनिया भर में अधिक से अधिक लोग उनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।” उन्होंने स्पिटमैन द्वारा गाया गया एक भारतीय गाना बजाया।
सिंगर का वीडियो किया शेयर
एक्स पर स्पिटमैन की प्रस्तुति को साझा करते हुए, मोदी ने कहा, “कैसमै द्वारा गाए गए ‘वैष्णव जन तो’ की इस भावपूर्ण प्रस्तुति को अवश्य सुनें, जिसका मैंने हाल ही में #MannKiBaat के दौरान उल्लेख किया था। उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।' स्पिटमैन ने रविवार को वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "कल गांधी जयंती है और मैंने नोट्स और बोल सही बनाने के लिए गांधीजी के पसंदीदा भजन का बहुत अभ्यास किया।" गौरतलब है कि हर साल 2 अक्टूबर को देशवासी गांधी जयंती मनाते हैं। इस दिन को महात्मा गांधी के अहिंसा और सहिष्णुता के मूल्यों का सम्मान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जिसका उन्होंने प्रचार किया था। आज 154वीं गांधी जयंती है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











