बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी के बाद हुई आलोचना पर दिया जवाब

मुंबई

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर 2022 को बेटी देवी बसु का स्वागत किया था। यह इनका पहला बच्चा था। जिसके आने के बाद से इनके घर-आंगन में खुशियां फैल गई थीं। कपल ने एक इंटरव्यू में अपने पेरेंटहुड पर बात की है। साथ ही बताया है कैसे लोगों ने उन्हें बढ़े बजवन के लिए काफी ट्रोल किया था। खूब खरी खोटी सुनाई थी।

बिपाशा बसु ने देवी को IVF ट्रीटमेंट के जरिए कंसीव किया था।  उन्होंने कहा, 'मैं ट्रोल करने वालों से यही कहना चाहूंगी कि प्लीज आप ट्रोलिंग करते रहें। यह एकदम सही है क्योंकि मैं जरा भी परेशान नहीं हूं।' करण ने भी ट्रोल्स पर अपनी राय रखी और कहा कि 'जब तक वो झेल रहे हैं, तब तक यह ठीक है।'

बेटी के पास भागती हैं बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने कहा कि देवी उनके लिए सबसे पहले है। वह सबसे पहले आती है। आंखें बंद हो या खुली। वह हमेशा उसे ही देखती है। जब भी मैं बाहर निकलती हूं, तो घर जल्दी जाना चाहती हूं और उसके साथ समय बिताना चाहती हूं। मेरी लाइफ में अब सबकुछ उसके ही इर्द-गिर्द घूमता है। करण तीसरे नंबर पर है, मैं नंबर दो पर हूं और देवी नंबर एक पर है।'

बेटी देवी के दिल में था छेंद
बिपाशा बसु ने कुछ समय पहले नेहा धूपिया से खास बातचीत में उन्होंने बेटी के जन्म के दौरान की कुछ बातें बताई थीं। कहा था कि जब देवी हुई थी तो उसके दिल में दो छेंद थे। 3 महीने में ही उसकी सर्जरी हुई थी। लेकिन अब उसकी तबीयत एकदम ठीक है। वह पूरी तरह से स्वस्थ है। लेकिन एक मां होने के नाते वह बेहद डर गई थीं।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें