विथ्या ने की उषा के नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी

झांगझोउ.

भारत की एथलीट विथ्या रामराज ने चीन में जारी एशियन गेम्स 2023 में कमाल कर दिया। उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में अगले दौर के लिए क्वॉलिफाई किया है और साथ ही साथ नेशनल रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। भारत के लिए ये रिकॉर्ड महान एथलीट पीटी उषा ने साल 1984 में बनाया था। विथ्या रामराज ने इस स्पर्धा के फाइनल के लिए भी क्वॉलिफाई कर लिया है और उनसे मेडल की उम्मीद की जा रही है।

भारत के लिए 100 मीटर, 400 मीटर और 400 मीटर बाधा दौड़ में भाग लेने वाली विथ्या रामराज ने सोमवार 2 अक्टूबर की सुबह वुमेंस 400 मीटर हर्डल्स रेस में विथ्या रामराज ने पीटी उषा के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 1984 में पीटी उषा ने 55.42 सेकेंड में यह दौड़ पूरी की थी। इतने ही समय में विथ्या ने भी यह कर दिखाया है। इससे पहले विथ्या रामराज का बेस्ट रिकॉर्ड 55.43 सेकेंड था। इस तरह ये पर्सनल बेस्ट भी है।

विध्या रामराज ने वुमेंस 400 मीटर हर्डल्स रेस में हीट 1 में हिस्सा लिया और उन्होंने 0.184 के रिएक्शन टाइम के साथ 55.42 सेकेंड में अपनी रेस को पूरा किया। वे अपनी हीट में पहले स्थान पर रहीं और फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। विध्या के बाद दूसरे स्थान पर बहरीन की जमाल अमीनत थीं, जिन्होंने 56.22 सेकेंड में अपनी रेस पूरी की। वहीं, तीसरे स्थान पर कजाकिस्तान की जेम्स एडेलिना थीं। उनका समय 57.16 सेकेंड था।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें