दंतेवाड़ा.
स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के उपलक्ष्य में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देश मे स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 की थीम कचरा मुक्त भारत के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम मे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 231 बटालियन के द्वारा आज 1 अक्टूबर को 10 से 11 बजे के मध्य गीदम में सफाई अभियान चलाया गया और स्थानीय समुदाय को स्वच्छता के महत्व को समझने और उसमें भागीदार बनाने का संदेश दिया गया।
इस अभियान के दौरान, 231 बटालियन सीआरपीएफ ने गीदम बस स्टैंड एवं आस पास के बाजार के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया, जिसमे सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानो के साथ-साथ स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों और आम जनमानस ने श्रमदान देकर कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान भारत सरकार द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण सफाई अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर 231 बटालियन के कमांडेंट सुरेन्द्र सिंह ने सभी को स्वच्छता के महत्व को बताते हुए कहा की स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हम न केवल अपने आस-पास के पर्यावरण की सफाई करते हैं, बल्कि हम सामुदायिक भागीदारी की भावना को भी बढ़ावा देते हैं और समुदाय के सभी सदस्यों से इस महत्वपूर्ण काम में शामिल होने का आग्रह करते हैं , हम सभी को अपने आस पास और पर्यावरण की साफ सफाई के लिए हमेशा पूर्णरूप से प्रतिबद्ध रहना चाहिए। साथ ही उन्होने स्कूल के विद्यार्थियों और आम जन मानस का श्रमदान के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











