पार्टी के आला पदाधिकारी ग्राउंड रिपोर्ट एकत्रित कर रविवार को प्रदेश भाजपा दफ्तर में सौपेंगे

भोपाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 15 सूत्रीय निर्देशों की ग्राउंड रियलटी जानने के लिए प्रदेश भाजपा ने अपने नेताओं को जिलों में भेजा है। ये नेता जिले में जाकर शाह के द्वारा दिए गए निर्देशों पर कितना काम किया गया, इसकी समीक्षा करेंगे। उसकी पूरी जानकारी एकत्रित कर रविवार को प्रदेश भाजपा दफ्तर में सौपेंगे।

यह काम बहुत ही प्रमुखता से पार्टी के आला पदाधिकारी कर रहे हैं। इसके साथ ही ये नेता 79 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर क्या माहौल है और बाकी की सीटों का भी फीडबैक लेकर प्रदेश संगठन को दे सकते हैं।  दरअसल अमित शाह ने इससे पहले अपने भोपाल दौरे के दौरान पार्टी को 15 बिंदुओं पर काम करने के निर्देश दिए थे। उनके इन बिंदुओं पर कितना प्रभावी रूप से काम हो रहा है। इसे लेकर प्रदेश संगठन ने यहां से नेताओं को भेजकर ग्राउंड रियलटी जानने के लिए टीम बनाई है।

  इसके लिए संगठन ने गुरुवार यानी 28 सितम्बर की रात को प्रदेश भाजपा दफ्तर में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। बैठक में 50 से ज्यादा नेता और विधायक एवं सांसदों को बुलाया गया। इसके बाद यह तय हुआ कि एक-एक नेता या पदाधिकारी को दो -दो जिलों में भेजा जाएगा और वह अमित शाह के 15 बिंदुओं वाले निर्देश पर जिलों में क्या-क्या और कितना काम हुआ इसकी पूरी रिपोर्ट लें।

गृहमंत्री अतिम शाह के निर्देशों पर किए गए कामों की समीक्षा की जाए। इस बैठक में यह भी तय हुआ था कि एक अक्टूबर को यह रिपोर्ट भोपाल पहुंच जाना चाहिए। इसके लिए इन सभी नेताओं और पदाधिकारियों को 30 सितम्बर और एक अक्टूबर को में जिलों में भेजे जाने का तय हुआ। 

शुक्रवार सुबह फिर इसे लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिला अध्यक्षों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित प्रमुख नेताओं ने इन बिंदुओं को लेकर चर्चा की। साथ ही उन्हें यह भी बताया कि शाह के दिए निर्देशों का कितना पालन हुआ उसकी रिपोर्ट तैयार रखें। सभी जिला अध्यक्षों को यह भी बताया गया कि शाह के निर्देशों की समीक्षा करने के लिए किस नेता को किस जिले में भेजा जा रहा है।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें