यूपी में एक दर्जन IAS ट्रांसफर, योगी सरकार ने कई जिलों के DM बदले

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह योगी आदित्यनाथ की सरकार में कई आईएएस ट्रांसफर हुए। कई जिलों के डीएम बदले गए। जिलाधिकारी और सीडीओ के तबादले की लिस्ट जारी की गई है। इसके अनुसार महाराजगंज, बाराबंकी और झांसी के डीएम भी बदले गए हैं। वहीं बलिया के सीडीओ को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया।

डीएम ट्रांसफर लिस्ट
– इंदुमती को यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन निदेशक पद से हटाकर फतेहपुर डीएम बनाया
– कृत्तिका ज्योत्सना को खाद्य एवं रसद विभाग विशेष सचिव पद से हटाकर सुल्तानपुर डीएम बनाया
– 2015 बैच के आईएएस अनुनय झा को मथुरा नगर आयुक्त पद से हटाकर महराजगंज डीएम बनाया
– 2013 बैच के आईएएस सत्येन्द्र कुमार को महाराजगंज से हटाकर बाराबंकी का डीएम बनाया
– 2013 बैच के अविनाश कुमार को बाराबंकी से हटाकर झांसी डीएम बनाया
– 2011 बैच के आईएएस रवींद्र कुमार-II को झांसी से हटाकर बरेली डीएम बनाया

ये भी बदले
– बाल कृष्ण त्रिपाठी को कृषि उत्पाद आयुक्त विशेष सचिव पद से हटाकर प्रभारी आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बनाया
– पारथ सारथी सेन शर्मा को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, चिकित्सा, शिक्षा विभाग पद दिया
– एसकेएस सुन्दरम को व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग प्रमुख सचिव से हटाकर बेसिक शिक्षा विभाग प्रमुख सचिव बनाया
– एम देवराज को प्राविधिक शिक्षा विभाग प्रमुख सचिव के साथ व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग प्रमुख सचिव का कार्यभार दिया
– बलिया सीडीओ आईएएस प्रवीण वर्मा बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ बनाए


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें