समस्तीपुर
बिहार के समस्तीपुर में पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों ने खौफनाक कदम उठा लिया। खुदकुशी करने के इरादे से दोनों गले में फंदा डालकर झूल गईं। इस दौरान एक की मौत हो गई तो दूसरी सदर अस्पताल में इलाजरत है। उनके माता पिता घर पर नहीं हैं। घटना शहर के वार्ड-22 स्थित अंबेदकरनगर मोहल्ला की है।
मृतका की पहचान अंबेदकरनगर निवासी किराना दुकानदार राजू केशरी की 18 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में की गयी है। जबकि 20 वर्षीय पुत्री शालू कुमारी जख्मी है। बताया गया है घरेलु विवाद में शुक्रवार दोपहर दो सगी बहनों ने खुदकुशी का प्रयास किया। इसमें से एक की मौत हो गयी जबकि दूसरी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। युवती का शव घर में बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया लेकिन घटना की सूचना पर पहुंची मृतक की बड़ी बहन ने शव ले जाने से रोक दिया।
देर शाम पुलिस किसी तरह पोस्टमार्टम के लिए शव ले जा सकी। मृतका की बड़ी बहन का कहना था कि जबतक उसके माता-पिता नहीं आएंगे तबतक शव नहीं जाएगा। नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया कि घरेलू विवाद में दोनों बहन के खुदकुशी करने के प्रयास करने की जानकारी मिली है। इसमें एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। परिजन के आवेदन कार्रवाई की जाएगी।
बड़ी बहन सोनल कुमारी ने बताया कि घर में दोनों बहन ही थी। पिता शुक्रवार सुबह ही ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार को दोनों बहनों का चाचा से विवाद हुआ था। इसकी सूचना फोन पर बहन ने उसे दी थी। इसी दौरान चाचा ने उसकी दोनों बहन की पिटाई कर दी। इसके बाद यह घटना हुई। पता चलने पर वह घर पहुंची तो एक बहन की मौत हो चुकी थी, वह बेड पर पड़ी थी। वहीं दूसरे को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना कैसे हुई, इसके बारे में कुछ नहीं पता है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











