हांगझोउ
चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीत लिया।आज यहां ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण की भारतीय तिकड़ी ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
भारतीय टीम ने 1769 स्कोर किया जो कि पिछले वर्ष पेरू में अमेरिका द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड से आठ अंक अधिक है।
चीन को 1763 के स्कोर के साथ रजत और दक्षिण कोरिया 1748 स्कोर कर कांस्य पदक जीते।
स्वप्निल (591) और ऐश्वर्य (591) क्वालीफिकेशन चरण में शीर्ष पर हैं और एक नया क्वालीफिकेशन एशियाई और एशियन गेम्स रिकॉर्ड साझा करते हैं। अखिल (587) पांचवें स्थान पर रहे, लेकिन व्यक्तिगत फाइनल में अपने हमवतन निशानेबाजों के साथ शामिल होने में असफल रहे, क्योंकि एक देश से केवल दो निशानेबाज ही फाइनल में प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।
वहीं एक अन्य मुकाबले में भारतीय निशानेबाज पलक और ईशा सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीता।
पलक व्यक्तिगत स्पर्धा में 242.1 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं। हमवतन निशानेबाज ईशा सिंह ने 239.7 के स्कोर साथ रजत पदक जीता। पाकिस्तान की किश्माला तलात ने 218.2 के साथ कांस्य पदक जीता।
ईशा सिंह, पलक और दिव्या थडिगोल सुब्बाराजू की भारतीय तिकड़ी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय टीम ने कुल 1731 अंक दर्ज किए और चीन से पांच अंक पीछे रहा, चीन ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि चीनी ताइपे को 1723 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। ईशा (579) और पलक (577) क्रमशः पांचवें और सातवें स्थान पर रहीं और व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं।
भारत ने जापान को 4-2 से हराया
हांगझोउ
हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी मुकाबले के पहले राउंड में जापान को 4-2 से हराकर प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।भारत की ओर से अभिषेक खेल के 13वें और 48वें मिनट में जबकि मनदीप सिंह ने 24वें मिनट में और अमित रोहिदास ने 34में मिनट में गोल दागे। वहीं, जापान की ओर से गेंकी मिटानी ने खेल के 57वें मिनट में और रयोसी काटो ने 60वें मिनट में 1-1 गोल किये।
भारतीय टीम ने अपनी शानदार लय को जारी रखते हुए मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में खेल का आगाज किया। खेल के 13वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी जर्सी नंबर 5 अभिषेक ने फील्ड गोल कर पहले क्वार्टर में टीम को बढ़त दिलाई। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने खेल के पांचवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया था, लेकिन वह उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके।
दूसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने एक और गोल कर अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया।
भारत के लिए यह गोल मनदीप सिंह ने खेल के 24वें मिनट में फील्ड गोल के ज़रिए किया। यह इस मैच का दूसरा फील्ड गोल था। इसके तुरंत बाद ही भारतीय टीम ने एक ओर पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी।पहले हाफ के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज़ थी और उन्होंने खेल का तीसरा गोल कर अपने इरादे साफ कर दिए। भारत के लिए तीसरा गोल अमित रोहिदास ने दागा। तीसरे क्वार्टर में भारतीय डिफेंस ने गोल बचाने में में अपनी अहम भूमिका निभाई।
खेल का अंतिम क्वार्टर भी भारतीय टीम के नाम रहा। मुकाबले के चौथे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ी अभिषेक ने अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
जापान की टीम गोल की तलाश में लगातार संघर्ष करती हुई दिखाई दी, लेकिन भारतीय डिफेंडरों को भेद पाना उनके लिए आसान नहीं रहा। हालांकि, जापान की टीम को खेल के 57वें मिनट में पहली सफलता मिली। जापान की ओर से यह गोल गेंकी मिटानी ने किया। खेल का रोमांच यहीं नहीं रुका और जापान ने खेल के अंतिम क्वार्टर में एक और गोल किया। खेल के आख़िरी मिनट में जापानी खिलाड़ी रयोसी काटो ने एक और गोल कर अपनी टीम के स्कोर में इजाफा कर दिया।
इस जीत के साथ भारतीय टीम पूल एक में पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर पहुंच गई है। इससे पहले भारत ने उज्बेकिस्तान और सिंगापुर को एकतरफा मुकाबले में हराया था। भारतीय टीम अब अपना मुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेलेगी।
साकेत और रामकुमार की जोड़ी को मिला रजत पदक
हांगझोउ
चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को टेनिस की पुरुष युगल स्पर्धा में साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी ने रजत पदक जीता है।आज यहां हुए फाइनल मुकाबले में साकेत माइनेनी और रामकुमार की जोड़ी को चीनी ताइपे के जेसन और यू-हसिउ की जोड़ी सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। चीनी ताइपे जोड़ी को इस जीत के साथ स्वर्ण और भारतीय जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में कोरिया के सोनोनवू क्वोन और सियोनचान होंग की जोड़ी को 6-1, 6-7, 10-0 से हराया था।खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशियाई खेलों टेनिस में रजत पदक जीतने पर साकेत मोइननी और रामकुमार की जोड़ी को बधाई दी है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “यह चांदी है। पुरुष युगल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, रजत पदक हासिल करने और एशियाई खेलों में भारतीय टेनिस के गौरवशाली इतिहास को जोड़ने के लिए रामकुमार और साकेत मोइननी की गतिशील जोड़ी को बधाई।
इस जबरदस्त जोड़ी ने अपनी यात्रा के दौरान शानदार और शीर्ष स्तर का प्रदर्शन किया है। खेल को समझने की उनकी क्षमता, यह जानना कि कब तीव्रता बढ़ानी है और कब शांत रहना है, कोर्ट पर यह असाधारण से कम नहीं है। चैंपियन को बधाई। पूरा देश आपकी सफलता का जश्न मना रहा है।”
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











