इंदौर
शहर से दो से तीन दिन में मानसून की विदाई हो जाएगी। हालांकि अभी पखवाड़े भर तक उमस की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद मौसम में नरमी आने लगेगी। बुधवार सुबह बादल छाए रहे। दोपहर में निकली धूप ने तेज गर्मी का अहसास करवाया।
शाम को कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी भी हुई। दिन में दक्षिणी व दक्षिणी पश्चिमी हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम सामान्य से एक अधिक 22.1 डिग्री रहा।
सुबह 8.30 बजे तक इंदौर एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर 3.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस मानसून सीजन में इंदौर में अब तक 1144 मिली वर्षा दर्ज हो चुकी है, जो कि सीजन के औसत से 229.8 मिली अधिक है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में छत्तीसगढ़ पर चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है, वहीं तटीय कर्नाटक से तेलंगाना, विदर्भ होते हुए छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके असर से शहर में गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन अब मानसून चंद दिनों का ही मेहमान रह गया है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











