“आयुष आपके द्वार योजना में मैदानी कार्यकर्ता पहुँच रहे हैं घर-घर

30 सितम्बर तक योजना का होगा संचालन

भोपाल

प्रदेश में एक अगस्त से "आयुष आपके द्वार'' योजना संचालित की जा रही है। योजना के माध्यम से आयुष विभाग का मैदानी अमला घर-घर पहुँचकर नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रहा है। योजना का संचालन 30 सितम्बर तक नियमित रूप से होगा। इस संबंध में आयुष विभाग ने अपने सभी मैदानी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

आयुर्वेद चिकित्सा सुविधा नागरिकों तक पहुँची

भोपाल जिला आयुर्वेद चिकित्सालय का मैदानी अमला राजधानी भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से दौरा कर रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। चिकित्सकों और मैदानी अमले ने पंचशील नगर, भीम नगर, टीला जमालपुरा, नारियलखेड़ा, लालघाटी क्षेत्र का हाल ही में दौरा किया। रहवासियों को वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों से बचाव के संबंध में डोर-टू-डोर जानकारी दी गई। इनमें प्रमुख रूप से कॉलोनी में गंदे पानी का जमाव न होने देना, चूने का छिड़काव सुनिश्चित करना और घरों में मच्छरदानी के प्रयोग की समझाइश दी गई।

चिकित्सकों और मैदानी अमले द्वारा नागरिकों को स्वच्छ जल और साफ भोजन के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने नागरिकों को आयुर्वेद औषधियाँ जैसे आयुष-64, सुदर्शन चूर्ण, अणु तेल, त्रिकटु चूर्ण, लगंवादि वटी और होम्योपैथी औषधियाँ जैसे मलेरिया ऑफ 200 और एपोटोरियम का वितरण किया गया। मैदानी अमले ने शिक्षण संस्थाओं में भी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। विद्यार्थियों को शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के बारे में बताया गया। हाल ही में अशोका गार्डन के जी.वी. पंत हायर सेकेण्डरी स्कूल में कैम्प लगाया गया। ग्रामीण क्षेत्र में बैरसिया में विशाल हेल्थ शिविर लगाया गया और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका स्वास्थ्य कार्ड तैयार किया गया। ग्रामीणों को स्वस्थ जीवन-शैली अपनाने और भोजन में मोटे अनाजों को प्रमुख रूप से शामिल करने की समझाइश दी गई। नागरिकों को अपने घर के आसपास औषधीय पौधों की वाटिका तैयार करने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें