मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म आंख मिचौली का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मृणाल ठाकुर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'आंख मिचौली' के ट्रेलर को शेयर किया है। फिल्म 'आंख मिचौली' में मृणाल ठाकुर ने पारो का किरदार निभाया है,जिसे शाम होने के बाद दिखाई देना बंद हो जाता है। इसके अलावा परेश रावल, अभिषेक बनर्जी, दिव्या दत्ता, शरमन जोशी और अभिमन्यु दसानी जैसे कलाकार भी इस ट्रेलर में अपनी-अपनी भूमिकाओं के साथ दर्शकों का ध्यान खींचते हुए नजर आ रहे हैं।
उमेश शुक्ला ने फिल्म'आंख मिचौली' का निर्देशन किया है।जीतेंद्र परमार द्वारा लिखित और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस, उमेश शुक्ला और आशीष वाघ के मैरी गो राउंड स्टूडियो द्वारा निर्मित, आंख मिचोली 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।
आलिया भट्ट ने की नई फिल्म की अनाउंसमेंट, वसन बाला की जिगरा में नजर आएंगी एक्ट्रेस
मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हर बार अपनी एक्टिंग से फैंस को दीवाना बना लेती हैं. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के हिट होने के बाद आलिया ने अपनी एक और फिल्म जिगरा की अनाउंसमेंट कर दी है. फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है. जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस फिल्म ने करण जौहर और आलिया भट्ट एक बार फिर साथ में काम करने वाले हैं.
दोनों मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं. फिल्म को वसन बाला डायरेक्ट कर रहे हैं.करण जौहर और आलिया भट्ट दोनों ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. वीडियो में आलिया का लुक दिखाया गया है साथ में एक वॉइस ओवर आता है.
जिससे लग रहा है कि वह अपने छोटे भाई या बहन से कह रही हैं कि वो उन्हें कुछ नहीं होने देंगी.करण जौहर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मेरे जिगरा की वापसी. आलियाभट्ट एक बार फिर वसन बाला के डायरेक्शन में बन रही असाधारण कहानी लेकर आ रही हैं. अटूट प्रेम और अटूट साहस की कहानी. जिगरा 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
जिगरा में आलिया भट्ट ना सिर्फ एक्टिंग करने वाली हैं बल्कि इसे प्रोड्यूस भी करने वाली हैं. वह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस करेंगी. आलिया के प्रोडक्शन हाउस एटरनल सनशाइन्स के तले उनकी फिल्म डार्लिंग्स भी बनी थी. जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था.वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ नजर आईं थीं. इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म से करण जौहर ने लंबे समय के बाद डायरेक्शन में वापसी की थी. फिल्म को ऑडियन्स ने बहुत पसंद किया है.
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











