रायपुर
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में इंदौर में आयोजित आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव-2023 में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के स्वामी बी.पी. पुजारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रोजेक्ट को सामाजिक सरोकार की श्रेणी में एवं डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय नालंदा परिसर योजना को उत्कृष्ट नवाचार श्रेणी में सम्मानित किया गया है। सात वर्षों में यह पहला अवसर है, जब रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रोजेक्ट को प्रतिष्ठित इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव अवार्ड में सम्मानित किया गया है।
इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस भव्य स्मार्ट सिटी प्रदर्शनी में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी के हाथों रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री उज्जवल पोरवाल ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कौशल कुमार, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्री मनोज जोशी, स्मार्ट सिटी मिशन के डायरेक्टर श्री कुणाल कुमार भी इस दौरान साथ थे। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रबंध संचालक श्री मयंक चतुवेर्दी ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी टीम को बधाई दी है।
ज्
ञात हो विगत दिनों आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड के अंतर्गत देशभर के स्मार्ट सिटीज के प्रोजेक्ट को विभिन्न श्रेणियों में चयनित किया गया था, जिसमें रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के नालंदा परिसर व बी.पी. पुजारी स्कूल को बेस्ट इनोवेटिव आइडिया अवार्ड व सामाजिक दृष्टिकोण से उत्कृष्ट श्रेणी पर देश के शीर्ष तीन शहरों में स्थान प्राप्त हुआ था। इन विभिन्न श्रेणियों में चयनित शहरों को अवार्ड से सम्मानित करने व नवाचारों के आदान-प्रदान हेतु 26 एवं 27 सितंबर को इंदौर में इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह एवं इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव भी समारोह में सम्मिलित हुए।
महामहिम राष्ट्रपति ने इस दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी सहित सभी चयनित शहरों के नवाचारों के मॉडल की प्रदर्शनी का भी अवलोकन भ्रमण किया। महामहिम राष्ट्रपति व आगंतुक अतिथियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रोजेक्ट डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय नालंदा परिसर में 24×7 अध्ययन की विश्व स्तरीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली व इस प्रोजेक्ट की सराहना की। इसी तरह उत्कृष्ट विद्यालय के तौर पर तैयार किए गए बी.पी. पुजारी स्कूल भवन में उपलब्ध स्मार्ट क्लास रूम, खेल, लाइब्रेरी आदि की सुविधाओं के संबंध में भी सभी ने जानकारी प्राप्त की। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा इस पुराने स्कूल भवन का जीर्णोद्धार कर नया कलेवर दिया गया है, जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजनांतर्गत अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन की सुविधा प्रदान की जा रही है, इस शासकीय विद्यालय में हर आय वर्ग के बच्चे अब बड़ी संख्या में अध्ययन कर रहे हैं। इन दोनों प्रोजेक्ट को उत्कृष्ट नवाचारों की श्रेणी में देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











