ग्वालियर
प्रदेश कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा में आज नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने ग्वालियर में ताकत दिखाई। वहीं बुंदेलखंड की यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने आज सुबह पत्रकार वार्ता में कहा है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने दावा किया है भाजपा विधायकों के खिलाफ प्रदेश में जबरदस्त आक्रोश है।
यादव ने कहा कि भाजपा अब चाहे तो सभी 28 सांसदों को चुनाव लड़वा दे, स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा भी चुनाव लड़ लें तो मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली है। भाजपा का भ्रष्टाचार और कुशासन का अब जनता अंत करने वाली है। प्रदेश में जन आक्रोश यात्राओं को जन जन का समर्थन मिल रहा है, हमें पूर्ण विश्वास है कि दो तिहाई के साथ हमारी सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने कहा कि युवा अपनी नौकरी के लिए दर-दर ठोकर खा रहा है, सबसे ज्यादा पलायन बुंदेलखंड से हो रहा है। प्रदेश में 50 फीसदी कमीशन खोरी चरम पर है। ठेकेदार कोर्ट की शरण में जा रहे हैं। यादव ने कहा कि भाजपा को 18 साल बाद आशीर्वाद यात्रा नहीं भ्रष्टाचार और कुशासन के लिए माफी मांगने के लिए यात्रा निकालनी चाहिए थी।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











