मुंबई
दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आईं। हालांकि वह बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि चैलेंजर बनकर गईं। दिव्यांका को शो में मौजूद वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को चैलेंज देना था। इस दौरान दिव्यांका को एक हेलीकॉप्टर वाला स्टंट करना था। ये स्टंट काफी खतरनाक था और इस दौरान दिव्यांका को काफी चोट लगी जिसकी फोटोज एक्ट्रेस ने शेयर की हैं। दिव्यांका की चोट देखकर आप हैरान हो जाएंगे। उनके हाथ में कई नीले निशान बने हुए हैं। इसके अलावा दिव्यांका ने वो स्टंट वाला वीडियो भी शेयर किया है।
दिव्यांका की चोट
फोटोज और वीडियोज को शेयर कर दिव्यांका ने लिखा, कुछ चीजें देख रही थी और देखो मुझे क्या मिला। इस सीजन की केप टाउन की कुछ यादों को शेयर कर रही हूं। स्क्रोल करते रहिए। इस पोस्ट को देखकर फैंस दिव्यांका की तारीफ कर रहे हैं कि वह रियल में खतरों के खिलाड़ी हैं। तो किसी ने लिखा आप अपने सीजन की विनर थीं, लेकिन ये फिक्सिंग की वजह से आपको नहीं जीतने दिया तो वहीं फैंस ने एक्ट्रेस को अपना ध्यान रखने को भी कहा है। वहीं दिव्यांका के पति विवेक दहिया ने कमेंट किया, 'मेरी लड़की तो आग है।'
खतरों के खिलाड़ी 11 की थीं कंटेस्टेंट
बता दें कि दिव्यांका शो खतरों के खिलाड़ी 11 में बतौर कंटेस्टेंट बनकर आई थीं। शो में दिव्यांका के जबरदस्त एक्शन देखकर सभी काफी इम्प्रेस हुए थे। इतना ही नहीं उन्हे मगर रानी और धाकड़ गर्ल तक निकनेम मिले थे। हालांकि शो अर्जुन बिजलानी जीत गए थे। अर्जुन ने दिव्यांका को लेकर कहा था, सभी दिव्यांका को सिंपल, स्वीट और सॉफ्ट बहू जैसा मानते थे, लेकिन वह एक धाकड़ लड़की निकलीं।
दिव्यांका के शोज
दिव्यांका कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रही हैं जैसे बनूं मैं तेरी दुल्हन और ये है मोहब्बतें। कुछ दिनों पहले उनकी वेब सीरीज द मैजिक ऑफ श्री भी आई थी। इस सीरीज में दिव्यांका ने एक सिंपल पत्नी और मां के साथ-साथ जादुगर का किरदार निभाया था। जियो सिनेमा में अभी ये सीरीज अवेलेबल है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











