टीवी की दुनिया से सफर शुरू कर फिल्मों और वेब सीरीज में अपना हाथ आजमा रहीं मोना सिंह

मुंबई

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मोना सिंह ने काफी काम किया है। उन्होंने कई फिल्में और टीवी शोज किए हैं। लेकिन उनका पहला और यादगार काम 'जस्सी जैसी कोई नहीं' था। आज भी एक्ट्रेस को उसी के कारण पहचाना जाता है। हालांकि वह कई चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' से लेकर 'मेड इन हेवेन सीजन 2' में भी उनको देखा गया था। लेकिन उनको फैन्स जसमीत वालिया उर्फ जस्सी के नाम से ज्यादा पसंद करते हैं। अब इस शो को 15 साल पूरे हो गए हैं। इसी के बारे में मोना ने एक चौंकाने वाला किस्सा सुनाया है।

मोना सिंह ने बताया कि उन्होंने इस शो को छोड़ने का फैसला किया था। वह कहती हैं, '20 साल हो गए हैं और वो मेरा पहला रोल था, जो मुझे आज भी याद है। मुझे वो अभी भी प्यारा है। लोग आज भी इसके दूसरे सीजन के बारे में सवाल करते हैं। मगर भाई, वो पहला सीजन थोड़ी न था। वो शो खत्म हो चुका है।'

मेकर्स का था ये प्लान
एक्ट्रेस मोना सिंह ने बताया, 'जब शो की ओरिजिनल स्टोरी खत्म हुई। जस्सी और अरमान की शादी हुई और उनके बच्चे हुए तो कहानी वहीं खत्म हो गई। मतलब खत्म। लेकिन यहां कहानी कभी खत्म नहीं होती। क्योंकि शो को स्पॉन्सर्स मिल रहे होते हैं। इसकी रेटिंग भी आसमान छू रही होती है। तो तब आप क्या करते हो? आप इसे थोड़ा और खींचना चाहते हो। मुझे याद है कि मेरी मेकर्स से एक मीटिंग हुई। उन्होंने मुझसे कहा कि हम लीप लाते हैं और उसमें दिखाते हैं कि बच्चा बड़ा हो गया है।'

मोना सिंह ने छोड़ा शो
मोना ने कहा, 'मैं बिल्कुल ऐसे थी कि अभी को मैं खुद बच्ची हूं और आप किस बड़े बच्चे को दिखाएंगे। इस वजह से मैंने इस शो को छोड़ने का फैसला किया। कहा कि मैं नहीं करने वाली ये सब। मुझे खुद पर भरोसा था कि मुझे काम मिल जाएगा। मैंने कहा कि मैं इनसिक्योर फील करके इस शो को 5-7 साल और नहीं करने वाली। मैंने तो साफ बोल दिया कि इसे खत्म करो और फिर शो खत्म हो गया।'


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें