Smart City Conclave: राष्ट्रपति मुर्मू ने इंदौर को स्मार्ट सिटी पुरस्कार से सम्मानित किया

इंदौर

मध्यप्रदेश का इंदौर शहर देश में सबसे स्व्च्छ होने के साथ ही अब देश का सबसे स्मार्ट शहर भी बन गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहर को स्मार्ट सिटी पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान 66 शहरों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति सुबह इंदौर पहुंची जहां विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की। इसके बाद राष्ट्रपति स्मार्ट सिटी कॉन्क्लवे पहुंची।

इंदौर में आयोजित हो रहे स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में 100 शहरों के मेयर और अफसर शामिल हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने इंदौर सहित 15 शहरों को स्मार्ट सिटी पुरस्कार दिया। वही अन्य श्रेणियों में शहरों को पुरस्कार वितरित किए गए।  इससे पहले कॉन्फ्रेंस के पहले दिन स्मार्ट शहरों के अफसरों व जनप्रतिनिधियों का संवाद हुआ। इसके अलावा विभिन्न शहरों से आए मेयर और अधिकारियों ने इंदौर व उज्जैन में स्मार्ट सिटी मिशन के प्रोजेक्टों को अवलोकन किया।

इंदौर को 6 श्रेणियों में मिला पुरस्कार
राज्यों की रैंकिंग में मध्यप्रदेश पहले नंबर पर आया है। इंदौर को विभिन्न श्रेणियों में 6 पुरस्कार मिले हैं। इसके अलावा देश के अन्य शहरों के विभिन्न नवाचारों के प्रोजेक्ट्स को भी पुरस्कृत किया गया। इनमें कोयंबटूर, न्यू टाउन कोलकाता, कानपुर, अहमदाबाद, भोपाल, जबलपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, पिंपरी-चिंचवड़, उदयपुर, सूरत, आगरा, ग्वालियर, सागर, वडोदरा, शिवमोगा, राजकोट, हुबली धरवाड़, सूरत, भुवनेश्वर, कोहिमा, नामची, रांची, सोलापुर और वाराणसी शामिल हैं। देश के अन्य प्रदेशों व स्मार्ट सिटी के महापौर, आयुक्त, स्मार्ट सिटी के सीईओ अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हैं। राष्ट्रपति ने प्रदर्शनी में विभिन्न स्मार्ट सिटीज के नवाचारों को भी देखा।

महापौरों और अधिकारियों ने समझी कचरा प्रबंधन प्रक्रिया
कॉन्क्लेव में 31 नगरीय निकायों के महापौर, 66 स्मार्ट सिटीज के सीईओ और अधिकारी-पदाधिकारी शामिल हुए। इन्होंने ने इंदौर स्मार्ट सिटी के विभिन्न प्रोजेक्ट का मुआयना भी किया। सभी अतिथियों ने देवगुराड़िया पहुंचकर नेप्रा प्लांट, स्वच्छता की परी गार्डन और बायो सीएनजी प्लांट की कार्यप्रणाली को समझा। दिनभर में 200 डेलीगेट यहां पहुंचे। करीब 100 डेलीगेट्स को कबीटखेड़ी स्थित बायोमिथेनेशन प्लांट और छप्पन दुकान का दौरा भी करवाया। छप्पन दुकान पर स्मार्ट स्ट्रीट फूड हब में पेयजल से लेकर बैठक व्यवस्था, कचरा संग्रहण की सुविधा के बारे में बताया।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें