नई दिल्ली
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी ही लिस्ट में कई बड़े नामों का ऐलान कर दिया। इसे भाजपा की मुश्किल सीटों पर संभावनाएं बढ़ाने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। इसी बीच खबर है कि भाजपा यही फॉर्मूला राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी अपना सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
खास होगा राजस्थान का मुकाबला
इन सभी राज्यों में से राजस्थान का चुनावी मुकाबला बेहद खास हो सकता है। इसकी बड़ी वजह भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान न करना माना जा रहा है। फिलहाल, इस दौड़ में सबसे आगे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनके सामने पार्टी को एक रखना बड़ी चुनौती होगी।
शेखावत के सामने भी होंगी कई चुनौतियां
सीएम चेहरे की रेस में आगे नजर आ रहे शेखावत के सामने पार्टी में जारी आंतरिक कलह सबसे बड़ी चुनौती हो सकती है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि दिग्गज नेता सूर्यकांत व्यास, पूर्व विधायक शेरगढ़ बाबू सिंह राठौर के शेखावत के साथ रिश्ते पूरी तरह से ठीक नहीं हैं। दरअसल, 85 साल की व्यास को पुष्करणा ब्राह्मण समुदाय के बड़े नेता के दौर पर देखा जाता है, लेकिन वह टिकट कटने की खबरों के चलते परेशान हैं। खास बात है कि वह टिकट नहीं मिलने की बड़ी वजह शेखावत को मान रहीं हैं। जबकि, इसे पार्टी का 75 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति को चुनाव नहीं लड़ाने के फैसले के रूप में भी देखा जा रहा है।
राजस्थान के मैदान में ये दिग्गज आ सकते हैं नजर
संभावनाएं जताई जा रही हैं कि जल शक्ति मंत्री शेखावत के अलावा राजस्थान में भाजपा कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजसमंद से सांसद दिव्या कुमारी और जयपुर (शहरी) से राज्यवर्धन राठौर को मैदान में उतार सकती है। खास बात है कि राजस्थान में भी कई सालों से एक पार्टी लगातार दो बार सत्ता में नहीं रही।
वसुंधरा राजे का एंगल
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भले ही पार्टी कार्यक्रमों में सीमित उपस्थिति दर्ज करा रहीं हों, लेकिन उन्होंने खुद को पार्टी का चेहरा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्हें कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर भी देखा गया। हालांकि, अब तक साफ नहीं हो पाया है कि पार्टी दोबारा राजे के नाम पर दांव खेलेगी या नहीं।
तेलंगाना में भी उतरेंगे दिग्गज
दक्षिण भारत में एंट्री की कोशिशों में जुटी भाजपा के लिए तेलंगाना चुनाव अहम होने जा रहे हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पार्टी यहां केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी समेत 4 सांसदों को टिकट दे सकती है। रेड्डी को पहले ही बंडी संजय की जगह तेलंगाना भाजपा का प्रमुख बनाया गया था।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











