भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दिन आज बेहद व्यस्त है। कैबिनेट के बैठक के अलावा आज सीएम ने मंत्रालय में 14 पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। वहीं चुनाव को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों से भी चर्चा करने के लिए अलग से बैठक कर रहे हैं। इसमें सभी को अनिवार्य रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शाम को 6 बजे से 7 बजे तक चार बैठकें प्रस्तावित हैं। इस बीच दोपहर में सीएम विदिशा भी जाएंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल स्थित मंत्रालय वल्लभ भवन प्रांगण मध्य लॉन (विष्टा एरिया) में प्रदेश के 14 दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की अर्द्धप्रतिमाओं का अनावरण किया। राज्य शासन ने प्रदेश के चौमुखी विकास में विभिन्न कालखंडों में मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का नेतृत्व करने वाले व्यक्तित्वों की स्मृति को चिरस्थायी बनाये रखने के लिए मंत्रालय वल्लभ भवन प्रांगण में दिवंगत समस्त 14 पूर्व मुख्यमंत्रियों की अर्द्धप्रतिमाएं (ब्रान्ज मॉडल) लगाई जाने का निर्णय लिया था। इसके लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा एक करोड़ तीन लाख 56 हजार रुपए की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति 13 जुलाई 2020 को प्रदान की गई थी।
राजधानी मंडल एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा यह कार्य दिवंगत मुख्यमंत्रियों के परिजनों से समय समय पर सहमति प्राप्त कर 31 मार्च 2023 को पूर्ण किया गया है। दूसरी ओर विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराज ने आज मंत्री अफसरों की संयुक्त बैठक बुलाई है। जिसमें मंत्री, विभाग प्रमुख, कलेक्टर कमिश्नर शामिल होंगे। मुख्य सचिव और सचिव भी बैठक में मौजूद रहेंगे। मीटिंग में सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों और योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। सभी मंत्रियों को बैठक में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। आचार संहिता लागू होने से पहले बैठक को अंतिम बड़ी बैठक माना जा रहा है।
शाम को एक घंटे में चार अहम बैठकें करेंगे सीएम शिवराज
शाम 6 बजे वृहद परियोजना नियंत्रण मण्डल की बैठक बुलाई गई है, जबकि 6:15 बजे नर्मदा नियंत्रण मण्डल की, वहीं 6:30 बजे ऊटऋ की बैठक होगी, जिसमें खनिज साधन विभाग शामिल के अधिकारी भी शामिल होंगे। शाम 6:45 बजे एमपी एसेट मैनेजमेंट के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर की और शाम 7 बजे जल निगम संचालक मण्डल की 23वीं बैठक होगी।
इन दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों के लगाए गए हैं बस्ट मॉडल
दिवंगत 14 पूर्व मुख्यमंत्रियों में पंडित रविशंकर शुक्ल, भगवंत राव मंडलोई, कैलाश नाथ काटजू, द्वारिका प्रसाद मिश्र, गोविन्द नारायण सिंह, राजा नरेश चन्द्र सिंह, श्यामाचरण शुक्ल, प्रकाश चन्द्र सेठी, कैलाश चन्द्र जोशी, वीरेन्द्र कुमार सखलेचा, सुन्दरलाल पटवा, अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोरा एवं बाबूलाल गौर के बस्ट मॉडल (अर्धप्रतिमाएं) मंत्रालय प्रांगण में वरिष्ठता अनुक्रम में स्थापित किए गए हैं।
साल 2020 में स्वीकृति हुई थी योजना, परिजनों से ली गई थी मंजूरी
प्रदेश के चौमुखी विकास में विभिन्न कालखंडों में मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का नेतृत्व करने वाले व्यक्तित्वों की स्मृति को चिरस्थायी बनाये रखने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा एक करोड़ तीन लाख 56 हजार रुपए की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति 13 जुलाई 2020 को प्रदान की गई थी। राजधानी मंडल एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा यह कार्य दिवंगत मुख्यमंत्रियों के परिजनों से समय समय पर सहमति प्राप्त कर 31 मार्च 2023 को पूर्ण किया गया है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











