पटना
बिहार की राजधानी पटना में नगर निगम के दैनिक सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। निगम ने अस्थायी रूप से जिन कर्मियों की ड्यूटी लगाई है, उन्हें भी हड़ताली कर्मचारी सफाई नहीं करने दे रहे हैं। कुछ इलाकों में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजर से हड़ताली कर्मियों द्वारा मारपीट और हिंसा की सूचना है। अब नगर निगम ने शहर में कूड़ा उठाने और सफाई करवाने के लिए पुलिस की मदद मांगी है।
दरअसल, पटना नगर निगम में दैनिक सफाईकर्मी बीते कुछ दिनों से हड़ताल पर हैं। वे खुद को स्थायी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके हड़ताल पर जाने से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था की हालत खराब हो गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। वेतन में बढ़ोतरी के बाद भी सफाई कर्मी हड़ताल खत्म नहीं कर रहे हैं। वे स्थायी करने की मांग पर अड़े हैं।
हिंसा पर उतारू सफाई कर्मचारी, पुलिस की मदद लेगा निगम
हड़ताल पर गए दैनिक सफाई कर्मी अब हिंसा पर उतारू हो गए हैं। पटना नगर निगम अपने स्तर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सफाई करवाने में जुटा है। मगर इस काम में हड़ताली कर्मी रोड़ा अटका रहे हैं। वे घूम-घूमकर कूड़ा उठाने और सफाई करने वाले निगम के कर्मचारियों को पीट रहे हैं। इससे निगम के कर्मियों में खौफ का माहौल है। वे सड़क पर निकलने से कतरा रहे हैं।
पटना के कुछ इलाकों में नगर निगम के कर्मचारियों से मारपीट की सूचना आई है। मारपीट और हिंसा के डर से सुपरवाइजर खौफ में रहकर दोपहर में वाहन निकाल रहे हैं। साथ ही नगर निगम अब पुलिस की मदद भी लेगा। पुलिस फोर्स के साथ शहर की सफाई करवाई जाएगी।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











