मुंबई
शाहिद कपूर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते लंबे समय से खबरें थीं कि एक्टर अनीस बज्मी की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म में काम करने वाले थे, जिसमें साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के होने की भी खबरें सामने आ रही थी। फिल्म में ये दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते लेकिन अब खबर आ रही है कि शाहिद कपूर ने अचानक इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया है। जिसके बाद से ऐसी खबरें सामने आने लगी कि शाहिद कपूर और अनीस बज्मी के बीच कुछ अनबन चल रही है। दोनों के बीच हुए मनमुटाव के चलते ही शाहिद ने ये कदम उठाया है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता है।
अनीस बज्मी ने किया शाहिद को लेकर खुलासा
इसी बीच हाल ही में इस खबर पर अब डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को कन्फर्म किया है कि, वो शाहिद के साथ ये फिल्म नहीं बना रहे हैं।हालांकि उन्होंने अपने और शाहिद कपूर के बीच चल रही टेंशन पर अब भी चुप्पी बनाई हुई है। ऐसे में फैंस के मन में अब ये सवाल उठ रहा है कि इस फिल्म का क्या होगा। क्या ये फिल्म हमेशा के लिए बंद हो जाएगी?
फिल्म को हाथ से नहीं जाने देंगे डायरेक्टर
जिसपर रिएक्ट करते हुए डायरेक्टर ने कहा है कि भले ही शाहिद ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है, लेकिन वो इस स्क्रिप्ट को अपने हाथ से जाने नहीं देंगे। अब वो किसी दूसरे एक्टर की तलाश करेंगे और उसके साथ इस फिल्म पर आगे काम शुरू करेंगे। फिलहाल इस वक्त अनीस बज्मी का पूरा फोकस ‘भूल भुलैया 3’ पर बना हुआ है, जिसमें कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल फ्लोर पर आ जाएगी।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171