कुछ घरों में नियमित रूप से खिचड़ी बनती है। ऐसे में कई बार खिचड़ी ज्यादा बन जाती है और बच जाती है तो इसे फेंकना पड़ जाता है। हालांकि, कुछ लोग इसे खाने की कोशिश करते हैं पर लगातार खिचड़ी खाना भी आसान नहीं है। ऐसे में अगर आप खिचड़ी के साथ कुछ क्रिएटिव बदलाव करें तो कुछ हेल्दी चीजें तैयार हो सकती हैं। जैसे कि नाश्ता, स्कैन्स या लंच भी। तो, आप सोच रहे होंगे कि खिचड़ी से आप कैसे इन चीजों को तैयार कर सकते हैं, क्या है इनकी रेसिपी जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।
खिचड़ी पराठा
बची हुई खिचड़ी से आप पराठा बना सकते हैं। आपको करना ये है कि बची हुए खिड़की को थोड़ा सा गाढ़ा कर लें और फिर इसे आटे में मिलाकर, पराठे का आटा गूंद लें। इस पराठे में आप अपनी तरफ से अजवाइन, हरी मिर्च, बारीक कटी लहसुन, अदरक और धनिया पत्ता डाल सकते हैं। थोड़ा नमक भी मिला सकते हैं। अब नॉर्मल पराठे की तरह इसका पराठा बनाएं।
खिचड़ी इडली
बची हुए खिचड़ी से आप इडली बना सकते हैं। आपको करना ये है कि खिचड़ी को मिक्सर में चलाएं और इसमें थोड़ा सा सोडा या ईनो मिला लें। आप चाहें तो इसमें ऊपर से प्याज, गाजर और बाकी सब्जियां भी काटकर मिला सकते हैं। इसके बाद इस बैटर को कुछ देर ऐसे ही रहने दें। फिर नॉर्मल इडली की तरह इसे इडली वाले बर्तनों में डालकर बनाएं। ध्यान रखें कि खिचड़ी थोड़ी गाढ़ी होने चाहिए।
खिचड़ी से बनाएं टिक्की
खिचड़ी की टिक्की आप आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए पहले खिचड़ी का पानी पूरी तरह से खूखा लें। इसके बाद बेसन में मिलाकर इसे अच्छी तरह से गूंथ लें। इसमें ऊपर से धनिया पत्ता, प्याज और हरी मिर्च काटकर मिला लें। थोड़ा सा अजवाइन और सरसों तेल मिलाएं। इसके बाद इसकी टिक्की तैयार करें और इसे तवे पर रख कर धीमी आंच पर पकाएं। इस दौरान थोड़ा-थोड़ा सा तेल आस-पास डालते रहें। अच्छे से पकाएं और फिर इसे सर्व करें।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











