नई दिल्ली
कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक बीआर पाटिल के एक बयान से बवाल हो गया है। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि ये लोग राम मंदिर पर बम फेंक सकते हैं और उसका दोषी मुस्लिम समाज के लोगों को बता सकते हैं। इसके जरिए इनकी कोशिश होगी कि हिंदू वोटों को एकजुट करके लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर ली जाए। कांग्रेस विधायक के इस बयान वाले वीडियो को कर्नाटक भाजपा ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस हाईकमान से माफी की मांग की है।
यही नहीं पार्टी ने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर को नुकसान पहुंचाकर हिंदू और मुसलमानों को लड़ाना चाहती है। फिर उसका दोष सरकार पर मढ़ने की तैयारी है। भाजपा की ओर से शेयर वीडियो में कांग्रेस विधायक को कन्नड़ में बोलते सुना जा सकता है। वह कहते हैं, 'अगले लोकसभा चुनाव में मोदी की जीत के लिए भाजपा राम मंदिर पर बम गिरवा सकती है। फिर इसका दोष मुसलमानों पर लगाकर हिंदुओं को एकजुट करने की कोशिश करेगी।' यह स्पष्ट नहीं है कि बीआर पाटिल का यह बयान कब का है। लेकिन भाजपा जरूर इस पर हमलावर हो गई है और इसे हिंदू आस्था का अपमान बताया है।
भाजपा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हिंदुओं की आस्था पर अकसर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के नेताओं की बुरी नजर अब राम मंदिर पर भी है। ये लोग राम मंदिर को नुकसान पहुंचाकर हिंदू और मुसलमानों में लड़ाई कराना चाहते हैं और उसका दोष सरकार पर मढ़ने की तैयारी है। यही वजह है कि पार्टी का एक मंत्री इस तरह की बात कर रहा है।' बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिहाज से कर्नाटक भी अहम राज्य हैं।
यहां लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं, जिनमें से 25 पर भाजपा ने 2019 में जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की थी। इसलिए वह लोकसभा चुनाव में भी अपने लिए मजबूत संभावनाएं देख रही है। जबकि भाजपा ने जनता दल सेक्युलर से गठबंधन कर लिया है और उसे 4 सीटें देने पर भी सहमति जताई है। माना जा रहा है कि जेडीएस और भाजपा मिलकर कड़ी चुनौती पेश करेंगी।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











