आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 91वां जन्मदिन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली
 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) का आज 91वां जन्मदिन हैं। इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उन्हें बधाई दी।

'मैं लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं'
पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा- पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।

1932 में मनमोहन सिंह का हुआ जन्म
बता दें, मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में हुआ  था। उन्होंने 2004 से लेकर 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया है। वे 1991 से 1996 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री रहे। उन्हें सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों का प्रमुख वास्तुकार माना जाता है।

राज्यसभा सदस्य हैं मनमोहन सिंह
मौजूदा समय में डॉ. मनमोहन सिंह राज्यसभा सदस्य हैं। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें संसद की कार्यवाही के दौरान भी कुर्सी पर बैठे हुए देखा गया है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें