नई दिल्ली
कभी मनमोहन सिंह सरकार के दौरान भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन चलाकर राजनीति में आए अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर पूर्व पीएम की तारीफ की है। मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर केजरीवाल ने उनकी जमकर तारीफ करते हुए बधाई दी है। इससे पहले जब हाल ही में दिल्ली सर्विसेज विधेयक पर वोटिंग के दौरान मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा पहुंचे थे तो दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उनकी तारीफ की थी।
केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर पूर्व पीएम को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की तो देश, संविधान और लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता की तारीफ की। केजरीवाल ने लिखा, 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के लिए जन्मदिन शुभकामनाएं। 'हमारे देश, संविधान और लोकतंत्र के प्रति आपका अटूट समर्पण और प्रतिबद्धता हम सबको प्रेरित करता रहेगा। आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे जीवन की कामना करता हूं।'
2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह के दूसरे कार्यकाल के दौरान उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे। इसी दौरान अरविंद केजरीवाल ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की अगुआई में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन चलाया था। इस दौरान केजरीवाल मनमोहन सिंह और उनके मंत्रियों के कटु आलोचक थे। हालांकि, पिछले एक दशक में यमुना में काफी पानी बह चुका है और केजरीवाल भी अब कांग्रेस की अगुआई में बने 'इंडिया' गठबंधन में शामिल हैं।
91 साल के हुए मनमोहन
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का मंगलवार को 91वां जन्मदिन है। उनका जन्म 1932 में पंजाब के गाह गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। सिंह ने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं। सिंह ने 1991 से 1996 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्हें सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों के प्रमुख वास्तुकार होने का श्रेय दिया जाता है। सिंह इस समय राज्यसभा के सदस्य हैं। वह पिछले कुछ समय से बीमार हैं।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











