ग्वालियर
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ग्वालियर आए दिग्विजय सिंह के आज सोमवार को मानहानि के मामले में जिला न्यायालय में पेश हुए। न्यायालय ने उन्हें मुलजिम बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया था।
गौरतलब है कि अधिवक्ता अवधेश सिंह भदौरिया ने ग्वालियर हाईकोर्ट में दिग्विजय सिंह के खिलाफ परिवाद दायर किया है। इसमें दिग्विजय सिंह पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ गलत और अनर्गल टिप्पणियां करके मानहानि करने का आरोप लगाया गया है। मानहानि के इस केस में कहा गया कि 31 अगस्त 2019 में भिंड में एक सभा के दौरान दिग्विजय सिंह ने आरएसएस को लेकर गलत बयानबाजी की थी। इसी मामले की सुनवाई के दौरान आज न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को तलब किया।
मानहानि मामले को निरस्त करने की याचिका रद्द
ग्वालियर में दायर मानहानि के केस के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। दिग्विजय सिंह की ओर से दलील दी गई थी कि उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा नहीं बनता है। यह भी कहा गया कि परिवादी द्वारा जो सीडी पेश की गई है, वह दिग्विजय सिंह के व्यक्तिगत बयान की सीडी है न कि किसी मीडिया में सार्वजनिक तौर पर दिए गए बयान की सीडी है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











