महाकुंभ में शामिल हुए लाखो कार्यकर्ता, मोदी-मोदी के नारों से गूंजी राजा भोज की नगरी

भोपाल

पीएम मोदी आज राजधानी भोपाल के दौरे पर हैं। बीते छह महीने में ये पीएम का सातवां दौरा है। पीएम जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल हुए। पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रोड शो करने के बाद मंच पर पहुंचे। सीएम शिवराज ने नारी शक्ति वंदन बिल के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि 33 फीसदी बहनों को पीएम मोदी ने आरक्षण दिया।

सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। इससे पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करने के लिए महिलाओं ने पीएम मोदी को माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर उनका आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भोपाल को खूबसूरती के साथ सजाया गया।

  पीएम मोदी के दौरे को लेकर भोपाल में खास तैयारियां की गई हैं। भेल से लेकर जंबूरी मैदान तक खास सजावट की गई है। जगह-जगह मंच सजाए गए हैं। कलाकार आदिवासी नृत्यों की प्रस्तुति दे रहे हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महिला कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंची हैं। महिलाओं ने भगवा रंग की कमल के फूल की साड़ी और माथे पर श्री राम लिखा हुआ टीका लगाया है। भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। कार्यकर्ता महाकुंभ स्थल पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई गई है।

कमलनाथ ने पाप किया: शिवराज
अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने जल जीवन मिशन शुरू नहीं किया और बहनों को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसा दिया। किसान सम्मान निधि की सूचि नहीं भेजी। प्रदेश को तबाह और बर्बाद करने का प्रयास किया। लेकिन अब मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। तीन करोड़ 61 लाख आयुष्मान कार्ड हमने बनाएं हैं। कमलनाथ ने आदिवासी बहनों के एक हजार रुपये बंद कर दिए थे। हमने लाडली बहना योजना से बहनों की जिंदगी बदलने का काम किया है। आने वाले 5 साल में एमपी भारत का नंबर एक राज्य पीएम मोदी के आशीर्वाद से भाजपा बनाएंगी। हम संकल्प लें कि फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। भाजपा फिर दो तिहाई बहुमत से एमपी में सरकार बनाएगी।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें