चंद्रयान-3 और G-20 की सफलता का जश्न मनाएंगी रामलीलाएं

नईदिल्ली

चंद्रयान-3 और जी-20 की सफलता का परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है। ऐसे में भला रामलीला समितियां और दिल्ली वाले इसका जश्न मनाने से कैसे पीछे रहे। इस वर्ष मंचित होने वाली रामलीलाओं में इसका भी पताका लहराएगा। सेल्फी प्वाइंट से लेकर तस्वीरें लगाने की तैयारी है।

लालकिला परिसर में मंचित होने वाली नव श्री रामलीला में चंद्रयान-3 के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। समिति के प्रचार मंत्री राहुल शर्मा ने बताया कि चंद्रयान-3 की सफलता हमारे वैज्ञानिकों की अभूतपूर्व छलांग है, जिसकी खुशी पूरा देश मना रहा है।

बनाए जाएंगे विशेष सेल्फी प्वाइंट

इसलिए इस बार रामलीला परिसर में इसके साथ विशेष सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। ताकि एक तरफ युवा रामलीला से भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जुड़े तो चंद्रयान के जरिए देश की वैज्ञानिकी उन्नति को भी देखें। इसके लिए अंतरिक्ष के क्षेत्र में पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से शुरू हुई देश की यात्रा को बताते हुए एक फोटो कोना भी बनाया जाएगा। ताकि युवा उससे प्रेरणा ले सकें। रविवार को इस रामलीला समिति के भूमि पूजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार भी शामिल हुए।

देश के गौरव का है प्रतीक

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि इस बार उनकी रामलीला में देश के गौरव का प्रतीक बन चुके चंद्रायन-3 व जी-20 की मंच पर जहां विशेष झलकियां मिलेंगी। वहीं, इससे संबंधित सेल्फी प्वाइंट भी लोगों को आकर्षित करेगा।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें