मुंबई
गणेशोत्सव की धूम हर तरफ देखने को मिल रही है। पांच दिवसीय गणराय विसर्जन किया गया है और अनंत चतुर्दशी पर 10 दिवसीय गणराय विसर्जन किया जाएगा। जगह-जगह भक्त बप्पा के दर्शन के लिए जा रहे हैं।
सेलिब्रिटीज भी दूसरे लोगों के घर जाकर बप्पा का आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी तरह अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे।
शाहरुख खान नीला कुर्ता और सलमान खान लाल रंग का कुर्ता पहन कर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने बप्पा दर्शन कर आशीर्वाद लिया और बाद में मुख्यमंत्री शिंदे के साथ फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री के एक तरफ सलमान तो दूसरी तरफ शाहरुख थे। इन तीनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
वरिष्ठ पार्श्व गायिका आशा भोसले ने भी मुख्यमंत्री के आवास ''वर्षा'' जाकर बप्पा के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने भी उनका स्वागत किया।
इस बीच चार दिन पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान के घर गणराया से मिलने गए थे। दोनों वहां एक साथ पहुंचे थे। बाद में उन्होंने बप्पा के दर्शन कर तस्वीरें भी लीं।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











