रिवीलिंग आउटफिट पहन मौनी रॉय ने शेयर किया ग्लैमरस अवतार, बोल्डनेस देख हैरत में पड़े फैंस

स्क्रीन पर दिखेगा कंगना रनौत का हॉरर अवतार, 'चंद्रमुखी-2' का हिंदी ट्रेलर रिलीज

मुंबई
 बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत जल्द ही एक नया धमाका लेकर दर्शकों के सामने आएंगी। अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर देते हैं। फैंस उनके हर लुक पर फिदा हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस फिल्म 'चंद्रमुखी-2' के जरिए धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है।

'चंद्रमुखी-2' के हिंदी ट्रेलर में एक शख्स एक परिवार को 17 साल पहले की चंद्रमुखी की कहानी सुनाता नजर आ रहा है। इस ट्रेलर में कंगना रनौत की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है। इसके बाद नाटक की शुरुआत राघव लॉरेंस की एंट्री से होती है। राघव इस परिवार को चंद्रमुखी के चंगुल से बचाएगा। इस ट्रेलर में कंगना राजा वेत्तायन के दरबार में नर्तकी के रूप में नजर आ रही हैं। 'चंद्रमुखी-2' में अपने किरदार के लिए कंगना रनौत ने काफी मेहनत की है। इसके लिए कंगना ने इंडियन क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी ली है। ट्रेलर देखने के बाद अब फैंस फिल्म के लिए उत्सुक हैं।

'चंद्रमुखी-2' का हिंदी ट्रेलर लॉन्च होते ही फैंस ने इस पर रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ''राघव जिस हॉरर फिल्म में हैं, वह फिल्म बेहतरीन है। इसके अलावा, कंगना का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हिट होना तय है।'' दूसरे ने लिखा, ''यह ट्रेलर बहुत शानदार है, फिल्म का इंतजार नहीं कर सकते।''

कंगना रनौत पहली बार बड़े पर्दे पर इतने डरावने रोल में नजर आएंगी। कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'चंद्रमुखी-2' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कंगना को एक अलग अवतार में देखने के लिए हर कोई उत्सुक है। इसके साथ ही कंगना रनौत की फिल्म 'फुकरे-3' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि किस फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

रिवीलिंग आउटफिट पहन मौनी रॉय ने शेयर किया ग्लैमरस अवतार, बोल्डनेस देख हैरत में पड़े फैंस

मुंबई
 बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय आए दिन खूबसूरती भरी अदाओं से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टा पर साझा की है।

 इन फोटोज को देखते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है। टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय आए दिन अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।

 एक्ट्रेस जब भी अपना ग्लैमरस अवतार फैंस के बीच शेयर करती हैं तो अक्सर वो उनकी तारीफों के पुल बांधने लगते हैं। हालिया फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस के बीच हुस्न की बिजलियां गिरा दी है। इन तस्वीरों में उनकी सेक्सी अदाएं देखकर फैंस आहें भर रहे हैं। बता दें कि मौनी रॉय के सारे लुक फैंस के बीच ट्रेंड करते हैं।

 मौनी रॉय ने अपनी इन लेटेस्ट फोटोज में पिंक कलर का बॉडीकॉन आउटफिट पहना हुआ है। एक्ट्रेस ये ड्रेस काफी डीपनेक है। अपने इस बॉडी फिटेड ड्रेस में वो बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं। बालों को खुला छोड़कर, न्यूड लिप्सटिक और स्मोकी आई मेकअप कर के एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मौनी रॉय की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें