शिल्पा शेट्टी की नई फिल्म ‘सुखी’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई

शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' का फैंस अनाउंसमेंट के वक्त से ही इंतजार कर रहे थे। और अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में सुखी बनीं शिल्पा शेट्टी का अंदाज और अवतार एकदम चौंका देगा। यह उनके अब तक के निभाए किरदारों से एकदम अलग है। 'सुखी' की जिंदगी क्या है, कैसी बीत रही है, और वह कैसे अपने लिए खुशी के दो पल चाहती है, इसकी झलक मेकर्स ने ट्रेलर में दिखा दी है।

'सुखी' को सोनल जोशी ने डायरेक्ट किया है। जबकि कहानी सोनल जोशी, राधिका आनंद, पॉलोमी दत्ता और रुपिंदर इंद्रजीत ने लिखी है। 'सुखी' में शिल्पा शेट्टी के अलावा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कुशा कपिला, अमित साध, चैतन्य चौधरी, दिलनाज इरानी, किरण कुमार और विनोद नागपाल हैं। फिल्म 22 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।

'सुखी' के ट्रेलर की शुरुआत किचन से होती है। सुखी यानी शिल्पा शेट्टी बड़बड़ाते हुए काम कर रही हैं। वह कहती हैं- मेरी जिंदगी तो बस सुबह की चाय और रात के दूध के बीच लटक रही है। इसी बीच पति की अंडरवेयर मांगने की आवाज आती है। दूसरी ओर सास आवाज लगाती है। इसी बीच सुखी के स्कूल के बैच का रीयूनियन होता है, जिसके लिए वह चोरी-छुपे जाने का प्लान बनाती है। सुखी का पति नाराज हो जाता है, लेकिन वह चली जाती है। अब घर संभालने की सारी जिम्मेदारी पति पर आ जाती है। इस दौरान क्या कुछ होता है, वह फिल्म में देखने लायक होगा।

'केडी: द डेविल' में भी नजर आएंगी शिल्पा
शिल्पा शेट्टी 2022 में एक्शन कॉमेडी 'निकम्मा' में नजर आई थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। शिल्पा शेट्टी 'सुखी' के अलावा कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' में भी नजर आएंगी। वहीं कुशा कपिला, 'सुखी' के अलावा फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भी नजर आएंगी, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें