‘मेहरबान’ फिल्म का मुहूर्त हुआ और इस मौके पर फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है

मुंबई

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'मेहरबान' का मुहूर्त हुआ। इसी के साथ फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के मुहूर्त पर भोजपुरी एक्टर और गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे, जिन्होंने फिल्म की सफलता की कामना करते हुए खेसारी लाल यादव को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी के चमकते सितारे हैं और उनका हर प्रोजेक्ट बेहतरीन होता है। इसलिए उम्मीद करते हैं कि यह फिल्म भी अच्छी बने, ताकि हमारी भोजपुरी और आगे बढ़ते रहे।

'मेहरबान' के सेट पर पहुंचे रवि किशन ने कहा कि भोजपुरी के दर्शक बड़े दिलवाले होते हैं। उनका प्यार हमें सदैव मिलता रहा है और वह भोजपुरी में आए नए कलाकारों को भी दिल खोलकर अपना लेते हैं। बस जरूरत है तो अच्छे कॉन्सेप्ट के साथ शानदार मनोरंजन वाली फिल्में और गाने लेकर आने की, जो इन दिनों काफी देखने को मिल रहा है और इसलिए भोजपुरी की ओर पूरी दुनिया देख रही है।

खेसारी लाल यादव की फिल्म 'मेहरबान' के निर्माता संजय शर्मा है और निर्देशक सुशील उपाध्याय हैं। वहीं म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी और डीओपी आर आर प्रिंस देंगे। 'मेहरबान' के मुहूर्त के मौके पर खेसारी ने भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि वह इस बार एकदम अलग फिल्म लेकर आ रहे हैं। अब रवि किशन मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म होगी खेसारी लाल ने कहा कि इस फिल्म की शुरुआत ही बेहद खास हुई है, जब भगवान भोलेनाथ के अनन्य भक्त और हमारे मैंटॉर रवि किशन भैया के आशीर्वाद के साथ हमारी फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तो हमें महादेव पर पूरा भरोसा है कि हमारी फिल्म दर्शकों को अच्छी लगेगी।

'मेहरबान' फिल्म में खेसारी लाल यादव और मेघा श्री मुख्य भूमिका में है तो साथ में सपना चौहान भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाली है। इसके अलावा फिल्म में श्रद्धा नवल, विनोद मिश्र, प्रकाश जैश, महेश आचार्य, सोनू पांडे, राज मौर्य, साकेत चटर्जी, अंजलि, निशा तिवारी, मानवी सिंह, सिद्धांत सिंह और नीरज बाबा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा होंगे। इस फिल्म को हम इसी साल रिलीज करेंगे।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें