भोपाल
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा बीते दिनों की गई थी। इन सम्मानों का अलंकरण समारोह 26 जनवरी, 2025 को सायं 7 बजे से रवीन्द्र भवन परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इन सम्मानों में राष्ट्रीय इकबाल सम्मान, राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान, राष्ट्रीय कबीर सम्मान, राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, राष्ट्रीय देवी अहिल्या बाई सम्मान, राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान, राष्ट्रीय तुलसी सम्मान, राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
संचालक संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के प्रतिष्ठित सम्मान साहित्य, कला, संस्कृति के क्षेत्र में सुदीर्घ साधना एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किए जाते हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय इकबाल सम्मान वर्ष 2022 से श्री अब्दुस समद – पटना को अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान वर्ष 2022 से ग्वालियर की विवेकानंद नीडम संस्था और वर्ष 2023 से भारत भारती शिक्षा समिति, बैतूल को अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय कबीर सम्मान वर्ष 2022 से श्री रामदरश मिश्र, दिल्ली और वर्ष 2023 से श्री लीलाधर जगूड़ी, उत्तराखण्ड को अलंकृत किया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान वर्ष 2022 से डॉ. देवेन्द्र दीपक, भोपाल और वर्ष 2023 से सुश्री नीरजा माधव, वाराणसी को अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय देवी अहिल्या बाई सम्मान वर्ष 2022 से श्रीमती हेमलता उपाध्याय, खण्डवा और वर्ष 2023 से श्रीमती गीता त्यागी, प्रयागराज को अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान वर्ष 2022 से श्री कैलाशचंद्र पंत, भोपाल और वर्ष 2023 से डॉ. प्रभात कुमार भट्टाचार्य, उज्जैन को अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय तुलसी सम्मान वर्ष 2023 से श्री राघवराज भट्ट, हैदराबाद और वर्ष 2023 से श्री दिनेशचंद्र कुम्हार, राजसमंद (राजस्थान) से अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान वर्ष 2022 से मातृछाया संस्था, भोपाल को और वर्ष 2023 से सोपानम इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स एण्ड रिसर्च, तिरुअनंतपुरम को अलंकृत किया जाएगा।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171