दिव्यांका त्रिपाठी का सीए 2 साल की कमाई लेकर हो गया था फरार

मुंबई

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने कई टीवी शोज किए हैं और आज इंडस्ट्री का पॉप्युलर चेहरा हैं। उन्होंने अब OTT में भी कदम रखा है। फैंस भी उन्हें भरपूर प्यार दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने करियर से लेकर बाकी चीजों के बारे में बात की। साथ ही खुद के साथ हुए एक स्कैम का भी खुलासा किया। बताया कैसे एक चार्टेड अकाउंटेंट उनके 12 लाख रुपये लेकर भाग गया था। हालांकि बाद में उन्होंने उसे जैसे-तैसे पकड़ा। मगर बात ज्यादा बनी नहीं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने 'हिंदी रश' को दिए इंटरव्यू में बताया, 'बनूं मैं तेरी दुल्हन, जो मैरा पहला शो था। उसके सेट पर एक CA साहब थे। जो हमारे सेट पर और भी एक्टर्स का अकाउंट संभालते थे। ये स्कैम था उस जमाने का। मेरे साथ स्कैम हुआ था। मेरा दो साल उन्होंने बखूबी सम्भाला। मैं 20-20, 24-24 घंटे काम करती थी। तो मेरे पास वक्त था भी नहीं कि मैं किसी और CA के पास जाऊं, पूछताछ करूं। तो वो आते थे दूसरे शहर से। उन्होंने मुझसे बनाए कुछ FD। कहा मैडम आप तो कुछ खर्च ही नहीं कर रहे हो। आपके टैक्स का क्या होगा। और सच था कि खर्चा हो ही नहीं सकता था क्योंकि समय नहीं था। और ऑनलाइन वाला जमाना भी नहीं था तो वही दो-तीन कपड़ों में काम चल जाता था। जाकर सेट पर तो उनके ही कपड़े पहनने हैं।'

दिव्यांका त्रिपाठी के 12 लाख रुपये CA लेकर भाग गया
दिव्यांका ने आगे बताया, 'तो FDs बनवाए मेरे। मैंने चार चेक साइन किए एक बैंक के नाम पर। इसके अलावा कुछ फॉर्म्स भरवाए, जिसमें ऊपर मेरा ही नाम है और नीचे बैंक का नाम है। बाकी पन्ने खाली-खाली। उन्होंने कहा कि बाकी मैं भर दूंगा, आप चिंता मत करो। दो-तीन जगह अपना नाम भरा। साइन किया। और बंदा गायब। 12 लाख रुपये थे। उस समय तो कम ही कमाती थी। जो भी कमाया था 2 साल में, तो उसमें 12 लाख रुपये बंदा लेकर गायब। उसके बाद मैं उसको फोन करती रही, करती रही।'

दिव्यांका त्रिपाठी को सिर्फ मिले 3 लाख रुपये
उस चार्टेड अकाउंटेंट के बार में एक्ट्रेस ने आगे बताया, 'बड़ी मुश्किलों से एक दोस्त को उसके शहर में भेजा। और जैसे-तैसे उससे 4 चेक्स निकलवाए। हूल-पट्टी दिलवाकर। लेकिन उसमें से 3 चेक बाउंस हो गए और सिर्फ एक चेक भुना। तो 9 लाख रुपये का मुझे चूना लग गया। मैंने चेक बाउंसिंग का केस भी किया भाईसाहब पर। लेकिन उस केस पर तारीख पर तारीख मिलती रही। पिताजी भोपाल से आते मेरी जगह। वह केस लड़ते। क्योंकि मैं शूटिंग में बिजी थी।'

दिव्यांका त्रिपाठी का वकील बिक गया था
दिव्यांका ने बताया, 'लेकिन जो वकील था वो बिक गया। क्योंकि उसने कहा कि मेरे सारे पेपर्स गायब हो गए। एक सुबह फोन करते बोला कि मैडम आपकी सारी फाइल गायब हो गई है। कुछ बचा ही नहीं है। और अंत में हमने हार ही मान ली। और जब शो बंद हो गया तो लगा कि काश वो पैसे मेरे पास होते। इसके बाद पैसों के लिए छोटे-छोटे एड्स किए।'


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें