हिमाचल में कड़ाके की ठंड, 21 से 24 जनवरी तक बर्फबारी और बारिश की संभावना

शिमला
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर के प्रकोप के तेज होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 से 24 जनवरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा और बर्फबारी का दौर चलेगा। खासतौर पर 22 जनवरी को अंधड़ की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 20 जनवरी को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक 21 जनवरी से प्रदेश मं  मौसम का मिजाज फिर से बदल जाएगा। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चंबा और मंडी जिलों में मध्यम से भारी बर्फबारी की संभावना है जबकि शिमला, सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 24 जनवरी तक मौसम के खराब रहने के आसार हैं। 25 जनवरी को मौसम साफ हो जाएगा। मैदानी इलाकों में 20 जनवरी को घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने की संभावना है। इससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सतर्क रहने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी है। हालांकि अगले 24 घंटों में यानी 20 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बीती रात हल्का हिमपात हुआ जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं शिमला और मनाली में रविवार सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल रखा है।

लाहौल-स्पीति में बर्फ़बारी से 120 सड़कें अवरुद्ध
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण 120 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कुल्लू जिले में भी 10 सड़कों पर आवागमन ठप है। अटल टनल रोहतांग को विशेष रूप से फ़ॉर बाई फ़ॉर वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

तापमान में गिरावट, चार जगह माइनस में पारा
जनजातीय जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। इसी जिला के कूकुमसेरी, केलंग व समधो में न्यूनतम पारा क्रमशः -5.3, -4 व -1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कल्पा में 0.2 डिग्री व मनाली में 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, शिमला का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। राजधानी में तापमान में आया यह उछाल हालांकि अस्थायी है क्योंकि आने वाले दिनों में यहां भी तापमान में गिरावट की संभावना है। बीते 24 घण्टों के दौरान राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें