बिहार-बेगूसराय की समीक्षा में मुख्यमंत्री नितीश बोले-‘समस्याओं और मांगों को कैबिनेट मीटिंग के पहले निपटाएंगे’

पटना.

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में बेगूसराय जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में समीक्षात्मक बैठक की।समीक्षात्मक बैठक में बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री तुषार सिंगला ने जिले के विकासकार्यों का प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी ने जिले में चल रही विकासात्मक कार्यों की जानकारी यहां हम सभी को दी है। यहां उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने भी अपनी-अपनी बातें रखी हैं। सभी विभागों के अधिकारीगण यहां उपस्थितहैं। वे आपकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक विचार कर उसका निराकरण करेंगे। हमलोगों नेप्रारंभ से ही बिहार के हर क्षेत्र में विकास के लिए काम किया है। प्रगति यात्रा के क्रम मेंविभिन्न जिलों का दौरा कर विकासात्मक कार्यों को हम देख रहे हैं। लोगों से बातचीत भीकर रहे हैं। जो भी समस्याएं या आवश्यकताएं हैं उन्हें आगामी बिहार विधानसभा सत्र केपहले ही कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दे दी जाएगी। 24 नवंबर 2005 से बिहार के लोगों नेहमलोगों को काम करने का मौका दिया, तब से निरंतर विकास के काम तेजी से किये जा रहेहैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने हमें मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्वकाल में मुझे केंद्र में मंत्री बनाया था। हम विकास कार्यों के लिए उनके पास जो भी प्रस्तावभेजते थे, उसे तत्काल मंजूरी मिल जाती थी। एन0डी0ए0 के साथ हमारा जो पुराना रिश्ता हैवह आगे भी कायम रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा के शुरू होने से पूर्व ही अधिकारियों ने बैठक करप्रत्येक जिले की समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर ली थी। इसके समाधान के लिए हमलोगोंने निर्णय ले लिया है। अधिकारियों के साथ-साथ आप सभी जनप्रतिनिधियों का भी दायित्व हैकि जो भी आपके क्षेत्र में समस्याएं हैं, स्थानीय लोगों से बातचीत कर उसे पता लगाएं औरसरकार को अवगत कराएं। आज हमने कई जगहों पर जाकर विकास कार्यों को देखा है तथास्थानीय लोगों से बातचीत भी की है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें