रायपुर।
छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने से ठंड बढ़ने लगी है। एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का दौर शुरू होने वाला है। इससे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। बीते दिनों की तुलना में बलरामपुर जिले में न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की गई है।
यहां रात का पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही ग्रामीण और आउटर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों के जिलों में आज रविवार को घना कोहरा छाए रहेगा। इसके साथ ही यहां ठंड भी जबरदस्त पड़ने वाली है। दूसरी ओर अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद पारा चढ़ सकता है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। अगले दो दिनों तक रात के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से शुष्क हवा फिर आगमन हो रहा है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। राज्य के उत्तर भागों को छोड़कर बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। साथ ही शुष्क हवा चलेगी। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। बादल छटने से ठंड में हल्की बढ़ोतरी हुई है। बीते दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में कमी भी आई है। वहीं शनिवार को सबसे ठंड इलाका बलरामपुर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 30.8 डिग्री दर्ज किया गिया है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











