छपरा।
बिहार में छपरा जिले की एक लड़की का इंस्टाग्राम वाला प्यार एक साल भी नहीं चल सका और लड़के के धोखे के बाद लड़की ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। लड़की को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, रिविलगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने प्यार में धोखा खाने के कीटनाशक दवा खा लिया। परिजन उसे छपरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी में लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अपने परिवार के लोगों के साथ पंजाब में किसी शहर में रहती थी और अभी गांव आई थीं। पंजाब में मोबाइल पर रील्स देखने के दौरान एक युवक से उसकी बातचीत शुरू हुई। बात बढ़ी तो इश्क का बुखार दोनों पर चढ़ गया और फिर दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया।
सोशल मीडिया का 'प्यार' लिव इन रिलेशनशिप में बदला
इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद युवक लड़की से मिलने के लिए लुधियाना पहुंच गया और वहां अपने भाई के पास रहने लगा। इंस्टाग्राम का यह प्यार लिव इन रिलेशनशिप में बदल गया, जिसकी जानकारी लड़के और लड़की वाले दोनों के घर परिवार को हो गई। दोनों के बीच सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। करीब एक महीने तक वो युवक के साथ लिव इन रिलेशन में कमरा लेकर अपने परिवार से अलग होकर रहीं। उसका कथित प्रेमी वैशाली जिला के जंदाहा बाजार के आसपास के किसी गांव का रहने वाला है।
एक महीने लिव इन रिलेशन में रहने के बाद युवक गांव लौटा
लिव इन रिलेशन में एक महीने रहने के बाद प्रेमी उसे छोड़ अपने गांव लौट गया। वहां उसकी मां और अन्य परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। इस बीच युवती का मोबाइल नम्बर और उसका सोशल अकाउंट भी लड़के ने ब्लॉक कर दिया। युवती ने बातचीत करने का प्रयास किया तो लड़के ने बात करने और शादी करने से इनकार कर दिया।
युवक की ओर से शादी के लिए दहेज की मांग
जब लड़की के घर वाले शादी की बात करते हैं तो लड़के के पिता और लड़के की ओर से दहेज की मांग की जाने लगती है। फिर यहां से ब्रेकअप शुरू हो गया। शादी का झांसा देकर उसके साथ एक महीने तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी से इनकार करने के बाद वह काफी परेशान हो गई और इस बात को लेकर उसने जहर खा कर जान देने की कोशिश की।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











