युवा दिवस पर दुनिया की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अनावरण

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए स्वामी विवेकानंद जयंती यानी 12 जनवरी खास रही। यहां एक तरफ स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर अभूतपूर्व प्यार लुटाया, तो वहीं सीएम यादव ने भी युवा शक्ति मिशन को लॉन्च कर प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है।

स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के शुभारंभ के पूर्व सीएम यादव ने शौर्य स्मारक में विश्व की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली का अनावरण किया। उन्होंने खुद इस रंगोली में रंग भरे। इस रंगोली में स्वामी विवेकानंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीरें उकेरी गईं।

इस रंगोली में संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि का संदेश दिया गया। विश्व की सबसे बड़ी यह 3-डी रंगोली गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गई है।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश प्रगति कर रहा है
इस मौके पर सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है। मुझे गर्व है कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी। प्रधानमंत्री मोदी के ज्ञान (गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति ) की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश में आज से युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ हो रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मध्य प्रदेश ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटी द्वारा बनाई गई अद्भुत कौशल और अतुलनीय कला से समृद्ध यह रंगोली भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता का जीवंत प्रतीक है, जो प्रदेश के प्रत्येक युवा को मध्यप्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा करने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगी।

गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई रंगोली
युवा दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल के शौर्य स्मारक में 18 हजार स्क्वेयर फीट में बनी 'विश्व की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली' को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है। बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जैसे ही शौर्य स्मारक में कदम रखा, वैसे ही सैकड़ों स्कूली बच्चों ने उन पर फूलों की बारिश की।

ये देखकर सीएम यादव ने खुद भी बच्चों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने इस दौरान कई बच्चों से बात की और उनके सिर पर हाथ रखा। उसके बाद उन्होंने शौर्य स्मारक में स्थापित भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

देशभक्ति गीतों पर झूमे बच्चे-युवा
इस कार्यक्रम के दौरान पूरे समय देशभक्ति गीत गूंजते रहे । बच्चे और युवा सभी एक साथ इन गीतों पर झूमते नजर आए। युवाओं और बच्चों ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जीवन महज एक जिंदगी नहीं, बल्कि अपने आप में एक प्रेरणा है। उन कही हुई बातें आज भी सार्थक हैं।

अगर उनके जीवन को समझकर उस पर चला जाए तो व्यक्तित्व निखर आएगा। हम किसी भी चुनौती का सामना कर सकेंगे। स्वामी विवेकानंद अब भी हमारे बीच हैं। उनके विचार आज भी हमें उत्साहित और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

कैसी है विश्व की सबसे बड़ी रंगोली
इस 3-डी रंगोली को बनाने में 48 घंटे से अधिक का समय लगा है, रंगोली को इंदौर की जानी-मानी कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम तैयार की है। शिखा शर्मा देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की ब्रांड एंबेसेडर भी हैं।

उन्होंने इस रंगोली में स्वामी विवेकानंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीरें उकेरी हैं। इसमें संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि का संदेश दिया गया है। इसे 18 हजार स्क्वेयर फीट में बनाया गया है। इस रंगोली का आकार 225बाय80 है।

इस रंगोली को बनाने के लिए 4 हजार किलो रंगों का इस्तेमाल हुआ है। शिखा ने अपनी रंगोली कला से न सिर्फ मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। शिखा दसवीं क्लास से बच्चों को कला सिखा रही हैं. वे विश्व के करीब 70 हजार बच्चों को कला सिखा चुकी हैं। इन्हें रंगोली क्वीन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते हैं।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें