सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का किया शुभारंभ

 

भोपाल

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं के सपनों को साकार करने का संकल्प के साथ युवाओं से संवाद भी किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य और संवाद समर्थ समृद्धि बढ़ेगा युवा बढ़ेगा मध्य प्रदेश हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ डिग्री से काम नहीं चलेगा, हम उसको आत्मनिर्भर भी बनाएंगे। सबको सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती, युवाओं को इसलिए स्वालंबी बनाने का लक्ष्य है।

रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल में स्थित रविंद्र भवन पहुंचे। जहां उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम ने ‘स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चार समाज में जीवन का पहिया घूमता है, किसान, युवा, महिला, बुजुर्ग… सरकार की योजना इन्हीं चार समाज के आसपास घूमती है। दुनिया का सबसे युवा देश भारत और आज हम खुद के दम पर जवाब देने के लिए तैयार।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए तीन बिंदु है संवाद, समर्थ समृद्धि, आज सिर्फ डिग्री से काम नहीं चलेगा, हम उसको आत्मनिर्भर भी बनाएंगे। लर्निंग के साथ स्किलिंग मजबूत होना चाहिए। सबको सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती, युवाओं को इसलिए स्वालंबी बनाने का लक्ष्य है। युवाओं को जो अच्छा लगे उस ओर आगे बढ़ना चाहिए। लक्ष्य के लिए तब तक मेहनत करते रहें, जब तक उसे हासिल ना कर लें।

युवा कल्याण मंत्री ने कही ये बात
युवा कल्याण एवं खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि देश का भविष्य ये युवा शक्ति है। उठो जागो और भागो और तब तक न रुको जब तक तुझे लक्ष्य की प्राप्ति न हो। स्वामी विवेकानंद ने कहा था हमारा देश जल्द ही विकसित देश बनेगा। जल्द ही विकसित भारत की तस्वीर देखने को मिलेगी। उसी लक्ष्य को साधने के लिए मध्य प्रदेश की सकारात्मक आहुति देनी के लिए युवा शक्ति मिशन की स्थापना की है। देश के परिवर्तन के लिए कोई अग्रसर रहा तो वो देश का युवा है। वहीं सीएम डॉ मोहन यादव ने उमंग शिक्षा हेल्थ एंड वेल नेस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पोषण को महत्व देने के लिए इसकी शुरुआत की गई है।

PM मोदी के मिशन को मिशन के रूप में साकार करने मोहन सरकार प्रतिबद्ध
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को मिशन के रूप में साकार करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी का ध्येय मंत्र GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) पर ध्यान है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश के विकास में युवाओं की व्यापक क्षमताओं का उपयोग करने के उद्देश्य से तैयार किये गए इस मिशन का नामकरण युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने बताया कि युवाओं को नौकरी दिए जाने की श्रृंखला में तीन वर्ष के रिक्त पद पीएससी के माध्यम से एक ही वर्ष में भरे जाएंगे, हालांकि इनके लिए परीक्षाएं अलग-अलग होंगी। उन्होंने घोषणा की है कि जल्द ही बैकलॉग के खाली पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें