कुशवाहा समाज के द्वारा मनाई गई माता सावित्री बाई फूले की जयंती एवं मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह

 टीकमगढ़
जतारा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कनेरा में देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे बताकर उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। शुक्रवार को ग्राम कनेरा में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय नंदराम कुशवाहा जी (पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त म प्र शासन) विशिष्ठ अतिथि – राजा परीक्षित कुशवाहा जी(जि.पं. सदस्य जतारा), श्री हृदेश कुशवाहा जी (जि.पं. सदस्य पलेरा), श्री आशाराम कुशवाहा जी (जि.पं. सदस्य पृथ्वीपुर) आयोजक कमेटी – रविन्द्र कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, सम्राट दीपक कुशवाह, इंजी.एल.एन कुशवाहा, एड. उमेश कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, डॉ.प्रीतम कुशवाहा एवं समस्त युवा टीम कुशवाह समाज के आए हुए अतिथियों ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि आजादी से पूर्व ही प्रथम शिक्षिका के रूप में महिलाओं की शिक्षा, छुआछूत, समानता, विधवाओं के पुनर्विवाह तथा 1848 में विद्यालय की स्थापना कर अपने संघर्ष में ग्रामीण अंचल में कैंप लगाकर बच्चों के कुपोषण समानता के लिए अपने संघर्ष में महिलाओं के लिए शिक्षा का रास्ता दिखाया। दूसरी तरफ ग्राम के सभी लोगों ने  एवं कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें