अंतर्राष्ट्रीय कबड्‌डी स्टार पद्मश्री अजय ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय कबड्‌डी से लिया संन्यास, मेलबोर्न में की घोषणा

नालागढ़
नालागढ़ के दभोटा गांव के अंतर्राष्ट्रीय कबड्‌डी स्टार पद्मश्री अजय ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय कबड्‌डी से संन्यास ले लिया है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में कबड्‌डी प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह अब काफी कबड्‌डी खेल चुके हैं। देश में अब काफी युवा प्लेयर आ गए हैं जो उनसे काफी अच्छी कबड्‌डी खेलते हैं। उन्हें आगे आने का मौका मिलेगा। वैसे भी उनकी शरीर में कई इंजरी हैं जिसके चलते वह अपना खेल आगे जारी नहीं रख पाएंगे।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रेडर के रूप में कमाया काफी नाम
अजय ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रेडर के रूप में काफी नाम कमाया है। वह इंडिया के कप्तान भी रहे। हिमाचल सरकार ने अर्जुन अवार्ड तथा भारत सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है। हिमाचल सरकार ने उन्हें पुलिस में डीएसपी पद भी दिया है। वर्तमान में वह ऊना में डीएसपी पद पर कार्यरत हैं।

सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
अजय ठाकुर मेलबार्न में ऑस्ट्रेलिया सरकार की ओर से आयोजित कबड्‌डी प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे। यहां वह कप्तान के रूप में खेल रहे थे। शनिवार को मैच खेलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट डाली है। अजय ठाकुर ने दभोटा में कोहिनूर स्पोर्ट्स कबड्‌डी अकादमी खोली है जिसमें युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें