हड्डियों को मजबूत बनाने और स्किन को चमकदार बनाने के लिए सही तरीके से खाएं मूंगफली

सर्दियों के मौसम में मूंगफली सिर्फ टाइमपास स्नैक्स नहीं, बल्कि सेहत का खजाना है। ठंड के दिनों में लोग इसे खूब चाव से खाते हैं, क्योंकि यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि शरीर को गर्म रखने के साथ एनर्जी भी देती है।

सलाह रुचि सहाय, फाउंडर, अर्थीलिया के अनुसार, मूंगफली में आयरन, कैल्शियम, विटामिन-ई और जिंक जैसे जरूरी नुट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह न केवल इम्यूनिटी को मजबूत करती है, बल्कि हड्डियों को मजबूत बनाने और स्किन को चमकदार बनाए रखने में भी मददगार है। मूंगफली का सेवन दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें अच्छे फैट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं। साथ ही यह डायबिटीज और वेट कंट्रोल करने में भी सहायक है।

सर्दियों में मूंगफली खाने के सही तरीके और फायदे
मूंगफली को सर्दियों का सुपर फूड कहा जाता है, क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे सही तरीके से खाने से ही इसके अधिकतम फायदे मिल सकते हैं। रुचि सहाय, फाउंडर, अर्थीलिया के अनुसार, मूंगफली को खाने के सही तरीके अपनाकर आप इसके नुट्रिएंट्स को बेहतर तरीके से अपना सकते हैं। तो आइये जानते है मूंगफली खाने के सही तरीके और इसके फायदे।​

​मूंगफली खाने के सही तरीके
भुनी हुई मूंगफली का सेवन करें: डॉक्टर का मानना है कि भुनी हुई मूंगफली में नुट्रिएंट्स ज्यादा सुरक्षित रहते हैं। इसे बिना तेल के तवे पर भूनना या हल्का सेक कर खाना सबसे अच्छा विकल्प है। इससे न केवल मूंगफली का स्वाद बेहतर होता है, बल्कि डाइजेशन में भी आसान होता है।
– सुबह के नाश्ते के बाद या शाम के समय मूंगफली खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और यह डाइजेशन को भी बेहतर बनाती है। यह उन लोगों के लिए आदर्श स्नैक है जो लंबे समय तक भूखे नहीं रहना चाहते।
– गुड़ और मूंगफली का कॉम्बिनेशन न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह शरीर को आयरन और अन्य जरूरी नुट्रिएंट्स भी प्रदान करता है।​

ऊर्जा का बेहतर स्रोत
मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स की भरपूर मात्रा होती है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करती है, खासकर उन लोगों के लिए जो दिनभर की व्यस्तता में थकावट महसूस करते हैं।

दिल की सेहत के लिए अच्छा
मूंगफली में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को स्वस्थ रखते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करती है और हार्ट डिसीसेस का खतरा कम करती है।

हड्डियों को मिलती है मजबूती
कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे नुट्रिएंट्स से भरपूर मूंगफली हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। यह बुजुर्गों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें