भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लिए बिहार का विकसित होना आवश्यक : आर्लेकर

पटना
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लिए प्रदेश का विकसित होना आवश्यक है।
श्री आर्लेकर ने बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर राजभवन में गुड गर्वेनेस पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन के लिए किये गये कार्यों का समाजपर व्यापक प्रभाव हुआ है। भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लिए बिहार का विकसित होना आवश्यक है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि भारत में गुड गवर्नेंस के लिए काफी प्रयास किये गये हैं और उनका परिणाम भी दिखाई पड़ रहा है। आज भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से बढ़ रही है। उन्होंने भारत में संरचनात्मक सुधार, जीएसटी को लागू करना, इज ऑफ डूइंग बिजनेस,आधारभूत संरचना का विकास, तकनीकी विकास, डिजिटाइजेशन, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किये गये उपाय आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति बिहार की प्रगति पर निर्भर है तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लिए बिहार का विकसित होना आवश्यक है। उन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र बनने में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान की भी चर्चा की।
राज्यपाल ने इस अवसर पर भारतमाता और स्व. वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, अन्य मंत्रीगण, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू, वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रतिकुलपति एवं कुलसचिव तथा महाविद्यालयों के प्राचार्य, विभिन्न संस्थानों के अध्यक्ष एवं निदेशक, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्य, राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें